Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

फिर एक तिब्बती ने किया आत्मदाह चीन में

on फ़रवरी 06,2012

image

बीजिंग। तिब्बत की आजादी के लिए एक और तिब्बती ने अपनी जान दे दी है। लंदन स्थित 'फ्री तिब्बत' और अमेरिका की 'रेडियो फ्री एशिया' के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन के गांव फुहू में तीन तिब्बतियों ने आजादी के लिए नारेबाजी करते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

निर्वासित तिब्बती समूह 'फ्री तिब्बत' का कहना है कि तिब्बत पर चीन के नियंत्रण और कम्युनिस्ट शासन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अब तक 19 तिब्बतियों ने आत्मदाह कर अपनी जान कुर्बान कर दी है। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, फुहू गांव में आत्मदाह करने से पूर्व प्रदर्शनकारियों ने तिब्बत की आजादी और दलाई लामा की वापसी के नारे लगाए। ध्यान रहे कि फुहू गांव में स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शनकारी तिब्बतियों पर 24 जनवरी को फायरिंग की थी, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। तिब्बती आंदोलन का नया गढ़ बन रहे फुहू गांव सिचुआन प्रांत के सेडा जिले में पड़ता है। पश्चिमी सिचुआन इलाके में फोन सेवा ठप होने से स्वतंत्र तौर पर इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है।


16 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर