राहुल ने आदिवासियों को बधाई दी लड़ाई जीतने पर
Aug 26,2010 00:00
 कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने प्रदेश में प्रस्तावित खनन परियोजना के खिलाफ लड़ाई जीतने को लेकर उड़ीसा के आदिवासियों को बधाई दी।

कालाहांडी जिले के नियामगिरी पहाड़ियों के निकट जगन्नाथपुर गांव में गुरुवार को आदिवासियों की आपार भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने यह लड़ाई जीत कर अपने अधिकारों की रक्षा की है। गौरतलब है कि यहां वेदांता ग्रुप के बाक्साइट खनन परियोजना को सरकार ने इजाजत नहीं दी।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा इस परियोजना को रद किए जाने की बात पर राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि यह विकास के खिलाफ है लेकिन यह बात सच नहीं है। राहुल ने कहा कि विकास का सही मायने यह है कि कहां गरीबों की बातें सुनी जाती है और उनके अधिकारों को छीना नहीं जाता है।